सरायपाली
शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला बोड़ेसरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय में कार्यरत स्वीपर श्रीधर चौहान द्वारा अपने पिता स्वर्गीय सेतराम चौहान एवं माता श्यामबाई चौहान के परिवार की ओर से दशगात्र के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन कराया गया।
इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूड़ी, मिठाई सहित स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। विद्यार्थियों ने प्रसन्नतापूर्वक भोजन ग्रहण किया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई।
विद्यालय परिवार ने श्रीधर चौहान एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय सेतराम चौहान की पुण्य स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



