सरायपालीसिंघोड़ा

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रत्येक गुरुवार उपलब्ध रहेंगे डॉ सुनीता लकड़ा MD Pediatrics 

सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित उपचार को ध्यान में रखते हुए सिंघोड़ा स्थित नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में एमडी पीडियाट्रिक्स डॉ. सुनीता लकड़ा प्रत्येक गुरुवार को मरीजों के लिए उपस्थित रहेंगी।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, नवजात शिशु से लेकर किशोरावस्था तक बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें टीकाकरण एवं विकास मूल्यांकन, सर्दी-खांसी, बुखार, दमा, एलर्जी एवं अन्य बाल रोगों का उपचार, पाचन संबंधी समस्याओं का उपचार तथा पोषण एवं बाल स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन शामिल है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित, समर्पित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभिभावक अपने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं बीमारी संबंधी परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।

नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सिंघोड़ा, सरायपाली (NH-53) में स्थित है।

अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 92442 84383 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING