महासमुंदसरायपाली

गेर्रा उपार्जन केंद्र का सरला कोसरिया ने किया औचक निरीक्षण

महासमुंद/सरायपाली : सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गेर्रा–टेमरी में 27 दिसंबर को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वहां उपस्थित किसान भाइयों से सीधे संवाद किया गया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धान खरीदी की प्रक्रिया, तौल, भुगतान व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थागत पहलुओं की जानकारी भी ली गई।

निरीक्षण के समय छग महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया,नोडल अधिकारी के.एल. पैकरा, केंद्र व्यवस्थापक युधिष्ठिर बरिहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलौदा नीलाम्बर तांडी, प्राथमिक सहकारी समिति गेर्रा–टेमरी के अमृतलाल साहू, सुभाष साहू, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, बेलमुंडी के सरपंच महेश पटेल तथा कोटवार विश्वनाथ सोना सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।

किसानों से चर्चा के दौरान उनकी उपज की तौल, पंजीयन, टोकन व्यवस्था एवं परिवहन से जुड़ी स्थिति पर जानकारी ली गई। निरीक्षण दल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी प्रक्रियाएं शासन के निर्देशानुसार पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएं। खरीदी केंद्र में साफ-सफाई, छाया, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन, किसानों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ सुझाव भी रखे, जिन्हें शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन दिया गया। औचक निरीक्षण से खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की बात कही गई, ताकि क्षेत्र के किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING