अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 20 सितंबर को दंत रोग एवं मुख कैंसर जांच-उपचार की विशेष सुविधा

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में बुधवार 20 सितंबर 2026 को दंत रोग एवं मुख संबंधी समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में मुंह एवं दांतों की सर्जरी तथा उपचार किया जाएगा।
शिविर में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. रजेनुल बंगौड़ तथा रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। मरीजों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल की ओर से मुंह में लंबे समय से छाले, जीभ में छाले, मुंह में गांठ, लाल या सफेद रंग के चकत्ते, मुंह कम खुलना तथा मुंह में जलन जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने की अपील की गई है। ऐसे लक्षणों की स्थिति में समय पर विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों द्वारा मुख कैंसर, चेहरे की चोट एवं विकृति, जबड़े के फ्रैक्चर, कटे-फटे होंठ एवं तालू तथा नाक के तिरछापन से संबंधित सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही 3D फेस CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट और फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को दंत एवं मुख संबंधी गंभीर समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में स्थित है और अस्पताल द्वारा सितंबर माह में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भी सार्वजनिक की गई है।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद
दिनांक: 20 सितंबर 2026
समय: सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक
संपर्क: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699




