बसनामहासमुंद

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 27 जून को रायपुर के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी देंगे परामर्श

बसना : हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा नारायणा हेल्थ एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से शनिवार, 27 जून 2026 को विशेष हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी (एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एम. कार्डियोलॉजी) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। ओपीडी सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें हृदय संबंधी विभिन्न बीमारियों की विशेषज्ञ जांच एवं उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस विशेष ओपीडी में सीने में दर्द, हार्ट अटैक, उच्च रक्तचाप, हार्ट फेल्योर, हृदय वाल्व संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार परामर्श के साथ-साथ टीएमटी (TMT), 2D ईको जैसी विशेष जांच तथा आवश्यकता अनुसार एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि हृदय संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें तथा समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इच्छुक मरीज पूर्व में ही अपना अपॉइंटमेंट बुक कराकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING