अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सरायपाली की चार कर्मठ शिक्षिकाएँ जिला स्तर पर सम्मानित

सरायपाली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामय अवसर पर महासमुंद के शंकराचार्य भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सरायपाली विकासखंड की चार शिक्षिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में सरायपाली विकासखंड से शीला बिश्वास (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला मुधा), ज्योति प्रधान (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला पैकिन), सिल्विया बाघ (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला कोकड़ी) और लक्ष्मी नायक (शिक्षक, उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह) को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर शिक्षिकाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग सहित शिक्षा विभाग के जिला अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.एन. नायक के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
शिक्षिकाओं के इस सम्मान से पूरे सरायपाली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विकासखंड के समस्त शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने अपनी साथी शिक्षिकाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।




