
महासमुंद/बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 12 जुलाई 2026 (रविवार) को विशेष दंत एवं मुख रोग जांच, सर्जरी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा दांतों एवं मुख संबंधी विभिन्न रोगों की जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।

शिविर में एमडीएस, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन तथा मुख कैंसर सर्जन डॉ. स्नेहल बंबोड एवं बीडीएस, एमडीएस, रूट कैनाल एवं डेंटल इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों को आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ सलाह के साथ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में लंबे समय से मुंह या जीभ में छाले, मुंह में गांठ, लाल या सफेद रंग के चकत्ते, मुंह कम खुलना, जलन जैसी समस्याओं की जांच की जाएगी। साथ ही मुख कैंसर, चेहरे की चोट एवं विकृति, जबड़े के फ्रैक्चर, कटे-फटे होंठ एवं तालू, मुंह खोलने में दर्द या परेशानी तथा नाक के विकारों से संबंधित सर्जरी एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए 3डी फेस सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट एवं फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
यह विशेष शिविर 5 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित होगा। अस्पताल प्रबंधन ने दांत एवं मुख संबंधी किसी भी समस्या से पीड़ित लोगों से समय रहते जांच एवं उपचार कराने की अपील की है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699




