सरायपाली

उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली में विश्व ब्रेल लिपि दिवस धूम धाम से मनाया गया

सरायपाली: भवरपुर रोड पर स्थित जन विश्वास सेवा समिति महासमुन्द द्वारा संचालित उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली में विश्व ब्रेल लिपि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं स्कूल संचालिका सुश्री उमा साहू ने बताया की 4 जनवरी 1809 को लुई ब्रेल का जन्म हुआ था। लुई ब्रेल ने ब्रेल लिपि का अविष्कार किया ताकि दृष्टिहीन बच्चे पर लिख सके, आत्मनिर्भर बन सके, उनके जन्म दिवस को ब्रेल लिपि के रूप में हर साल 4 जनवरी को मनाया जाता हैं । इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करने वाले सम्मानीय जनों का उड़ान स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया। साथ दिव्यांग बच्चों एवं कोमल ब्यूटीपार्लर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी डिग्री नंद जी, पवन अग्रवाल जी 1 अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश के न्यायालय अतिरिक्त न्यायाधीश, पंकज आलोक तिर्की सेकंड अपर सत्र न्यायाधीश, विनय कुमार साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सराय पाली, S.D.O.P श्रीमती ललिता मेहेर जी, समिति के उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू , भागीरथी दास, कमला साहू, स्कूल स्टाफ गुलशन साहू, विनय यादव, संतोषी गया दास, कल्पना, वर्षा, समाज सेवी एवं व्यापारी संघ सत्यप्रकाश (सोनू) श्रीवास्तव, कुलवंत छाबड़ा , मनोज अग्रवाल , जीतू अग्रवाल ,शरन दास, सुरेश साहू, कोमल ब्यूटीपार्लर एवं प्यारी-प्यारे बच्चे और समस्त पालक गण उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING