महासमुंदसरायपाली

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बिक्री करने एवम परिवहनकर्ता के विरूद्ध विशेष अभियान

ग्राम मेढहापाली(सरायपाली) ग्राम गढ़फुलझर व बाईपास रोड के किनारे(बसना) एवं बेमचा मैदान(महासमुंद) में पुलिस की छापामारी

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

थाना सरायपाली 

अपराध क्रमांक 190/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

स्थान ग्राम मेढहापाली पुल के पास, आरोपी शिवकुमार बारीक पिता लोक सिंह बारीक उम्र 52 साल ग्राम मेढहापाली के कब्जे से बिक्री करने वास्ते रखे 20000 एमएल(20 लीटर) अवैध महुआ शराब किमती 4000 रूपये मिला जिसे जप्त कर अपराध क्रमांक 190/ 26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

थाना बसना-

अपराध क्रमांक 297/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

*01-* मुखबिर सूचना पर स्थान रायपुर बाईपास रोड इमली पेड़ के नीचे बसना, आरोपी पुष्पा सोनी पति घनश्याम सोनी उम्र 36 साल पता वार्ड नंबर 8 इंदिरा कॉलोनी बसना के कब्जे से बिक्री करने वास्ते रखे 15000 एमएल(15 लीटर) अवैध महुआ शराब किमती 3000 रूपये मिला जिसे जप्त कर अपराध क्रमांक 297/ 26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*02-* अपराध क्रमांक 298/26 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट

आरोपी श्रीमती केवड़ा मेहर पति प्यारेलाल मेहर उम्र 50 साल ग्राम गढ़फुलझर द्वारा अपने घर के पीछे बिक्री करने वास्ते रखे 4000 एमएल(20 लीटर) अवैध महुआ शराब किमती 800 रूपये मिला जिसे जप्त कर अपराध क्रमांक 298/26 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

थाना महासमुंद-

अपराध क्रमांक 331/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

आरोपी गणेश यादव पिता गोकुल यादव उम्र 43 साल, साकीन ग्राम बेमचा द्वारा बेमचा मैदान में बिक्री करने वास्ते रखे 5400 एमएल(20 लीटर) देशी प्लेन व अंग्रेजी शराब किमती 4320 रूपये मिला, जिसे जप्त कर अपराध क्रमांक 331/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

गिरफ्तार आरोपी-

01- शिवकुमार बारीक पिता लोक सिंह बारीक उम्र 52 साल ग्राम मेढहापाली।

02- पुष्पा सोनी पति घनश्याम सोनी उम्र 36 साल पता वार्ड नंबर 8 इंदिरा कॉलोनी बसना

03- श्रीमती केवड़ा मेहर पति प्यारेलाल मेहर उम्र 50 साल ग्राम गढ़फुलझर

04- गणेश यादव पिता गोकुल यादव उम्र 43 साल, साकीन ग्राम बेमचा

 

*जप्त संपत्ति-* 04 प्रकरणों में कुल-

01- कुल 44.400 लीटर (देशी/अंग्रेजी/महुआ)अवैध शराब कीमती 12,120 रूपये जप्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING