संकुल केंद्र तोरेसिंहा में प्रयास आवासीय विद्यालय परीक्षा का मॉक टेस्ट संपन्न

सरायपाली : माध्यमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट का सफल आयोजन 20 जनवरी 2025 को संकुल केंद्र तोरेसिंहा द्वारा उच्च प्राथमिक कन्या शाला तोषगाँव में किया गया। जिसमें अलग-अलग विकासखंडों से कुल 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।यह टेस्ट परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क था। साथ ही सभी प्रतिभागियों एवं पालकों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था किया गया था। यह परीक्षा विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरूप पटेल,संकुल प्राचार्य डॉ. अनिल प्रधान,संकुल समन्वयक चंद्रहास पात्रो के मार्गदर्शन व निर्देशन में हुआ। इस परीक्षा के आयोजन में विशेष सहयोग सेवा शंकर साहू,अशोक साहू,रमाकांत पात्रो, मनोहर प्रधान,कमलासन आचार्य का रहा। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र,ओ एम आर सीट उपलब्ध कराने में ओम प्रकाश छत्रपति, संजीत पात्रो, विवेक प्रधान का सहयोग रहा। पर्यवेक्षक कार्य भूपेश प्रधान, प्रकाश प्रधान, किरण डनसेना, छबिलाल पटेल, गिरधारी निषाद, शांति भूषण भोई, हेमसागर प्रधान, कमलेश बारिक, बिशिकेशन साहू,संजय भोई,हरे राम भोई, अक्षय साहू, छबिलाल पटेल, सुरेंद्र भोई द्वारा किया गया। साथ ही संकुल के समस्त शिक्षक साथियों का भी सफल आयोजन के लिए विशेष सहयोग रहा।पालकों द्वारा परीक्षा के आयोजन के लिए परीक्षा प्रभारी, संकुल समन्वयक चंद्रहास पात्रो, प्रधान पाठक कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोषगांव सेवा शंकर साहू का आभार व्यक्त करते हुए आगामी टेस्ट की पुनः अपेक्षा की गई।




