महासमुंद

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स, थाना सरायपाली एवं कोमाखान की सयुंक्त कार्यवाही

महासमुंद : एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली, कोमाखान की संयुक्त कार्यवाही थाना सरायपाली व कोमाखान के दो प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपियों के कब्जे से 10.920 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 85000 हजार रुपयें का गांजा जप्त Anti Narcotics Task Force टीम तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया था

प्रकरण (01)* थाना सरायपाली में दिनांक 14/02/25 को प्रातः गांजा परिवहन की मुखबिर सूचना के आधार पर उड़ीसा से गांजा ले कर आ रहे स्कूटी सवार दो आरोपियों 01. कमलेश्वर उर्फ कामेश यादव पिता कृष्ण यादव उम्र 42 वर्ष निवासी भानपुरी खमतराई रायपुर 02. अवध बिहारी लाल श्रीवास्तव पिता चंद्रदीप श्रीवास्तव निवासी अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर को ग्राम जोगनीपाली तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास से कुल 7.920 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 40000/- रुपए बरामद किया गया, गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक नग एक्टिवा स्कूटी वाहन कीमती 50000 रूपये कुल 90000 रूपये को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध/धारा 20 (ख) NDPS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

प्रकरण (02)* थाना कोमाखान में दिनांक 15/02/25 की सुबह मुखबिर सूचना के आधार पर टेमरी नाका में मोटर साय. क्रमांक CG 04 NR 6964 में सवार दो व्यक्तियों (01) देवेंद्र सिन्हा पिता स्वर्गीय गुरुदयाल सिन्हा आयु 19 वर्ष निवासी अभनपुर (02) अमन वर्मा पिता हिराम वर्मा आयु 20 वर्ष निवासी बड़े उरला अभनपुर को पकड़ा गया। आरोपियों की सघन तलाशी दौरान मोटर सायकल की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 45,000/रुपए बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 60,000/ रुपए कुल कीमती 105000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING