सरायपाली

अटल एक विचार, अटल एक प्रेरणा: भाजपा मंडल बलौदा द्वारा अटल शताब्दी वर्ष में भव्य काव्य सम्मेलन आयोजित

महासमुंद/सरायपाली : अटल बिहारी वाजपेई जी की शताब्दी जन्म वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बलौदा द्वारा “अटल एक प्रेरणा – अटल एक विचार” की भावना को साकार करते हुए एक भव्य काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत मंडल स्तरीय विशेष अभियान के रूप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सरला कोसरिया जी, राज्य महिला आयोग सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छतर सिंह नायक जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष; मंत्री प्रधान जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष; प्रदीप साहू जी, जिला प्रवक्ता, भाजपा जिला महासमुंद; नीलांबर तांडी, मंडल अध्यक्ष; गिरीश साहू, मंडल महामंत्री; श्रीमती शारदा तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष; सुभाष प्रधान मंत्री; केशव साह, बलौदा सरपंच; प्रतिनिधि सरोज सेठ; राजकुमार भोई, मंडल कोषाध्यक्ष; नरेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक; अमित साहू, वीरेंद्र साहू; उद्धव नंद, जनपद सदस्य; पद्मिनी भोई; प्रमोद सागर, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष; केदूवां डंडधर साव, महामंत्री; प्रमोद सागर पटेल, सुरती लाल लकड़ा, छुईपाली मंडल उपाध्यक्ष दयानिधि जाल सहित मंडल के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
काव्य सम्मेलन में कवि प्रेमानंद भोई, अजय प्रधान, नानदाऊ पटेल, विनोद चौहान एवं सुंदरलाल डडसेना द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी की शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके द्वारा लिखी गई राष्ट्रप्रेम, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों से ओतप्रोत कविताओं का सजीव पाठ किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीलांबर तांडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अटल बिहारी वाजपेई जी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, वे एक विचार, एक संस्कृति और एक संवेदना थे। उनकी कविताओं में राष्ट्र का स्वाभिमान, मानवता का संदेश और लोकतंत्र की आत्मा समाहित है। अटल शताब्दी वर्ष के माध्यम से हम सबका दायित्व है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करें।”


उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मंडल बलौदा द्वारा अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत ऐसे वैचारिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरला कोसरिया जी ने अटल जी के व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन सरलता, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, कवियों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आयोजक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह काव्य सम्मेलन अटल शताब्दी वर्ष के विशेष अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल बलौदा का एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक आयोजन रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING