सरायपाली
उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष (आवासीय) विद्यालय के होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए बसना विधायक संपत
दिव्यांग बच्चों को दी होली की शुभकामनाएं


सरायपाली : बसना विधानसभा के लोकप्रिय जनप्रिय विधायक डॉ.संपत अग्रवाल जी आज सरायपाली स्थित उड़ान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष (आवासीय) विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर बच्चों के साथ रंगों के इस उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया। बच्चों के साथ फूलों की होली मानाने के बाद विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने इस होली मिलन समारोह को अपने जीवन का असमरणीयपल बताया उन्होंने कहा की यह उनके जीवन के यादगार पालो में से एक रहेगा। बच्चों के उत्साह, मुस्कान और उमंग ने होली के रंगों को और अधिक जीवंत बना दिया। सभी बच्चों को होली की बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना विधायक संपत अग्रवाल जी ने की एवं सदैव सकारात्मक सोच एवं सकारात्मक ऊर्जा की ओर आगे बढ़ाने को प्रेरित किया।




