सरायपाली

विकासखंड सरायपाली के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के रसोइयों का प्रशिक्षण रखा गया

सरायपाली : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कार्यरत रसोइयों का प्रशिक्षण आज दिनांक 28 मार्च 2025 को मा.स.गो.शा.उ.मा.वि.सरायपाली में दो पालियों में आयोजित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. एन. दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर कैलाश चंद्र पटेल,लाल भूषण पाढ़ी, किशोर पटेल, नरेश नायक ,प्रभात मांझी, कामता पटेल, सुशील कुमार चौधरी, ऋषि कुमार प्रधान संकुल समन्वयकों के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा रसोइयों को विभिन्न प्रकार की सावधानियां के साथ साफ- सफाई के बारे में बताया गया। जिसमें परिसर की सफाई,बर्तन की सफाई, भंडारण कक्ष की सफाई,स्थल में लकड़ी का रखरखाव, खाद्य सामग्री के साथ लकड़ी नहीं रखना, खाद्य सामग्री परीक्षण,चावल की सफाई, निगरानी में चावल रखना, मौसम के अनुसार पौष्टिक भोजन, मीनू के आधार पर उपलब्धता के अनुसार,भोजन बैठकर बनाना, बच्चों को एक साथ कतार में बिठाना, बच्चों को निगरानी में भोजन करना रसोईयों को सामग्री घर ना ले जाना, प्रधानमंत्री पोषण राशि के आधार पर पोहा नहीं खिलाने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के सुव्यवस्थित संचालन हेतु राजेश कुमार पटेल, रूपेश कुमार महापात्र संकुल समन्वयकों का सहयोग सरहनीय रहा। जन सहयोग लेकर नेवता भोज का आयोजन करना आदि। विभिन्न बातों पर दिशा निर्देश दिए गए। रसोइयों द्वारा भी प्रशिक्षण से जाकर कार्य स्थल पर पालन करने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING