सरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में नि:शुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम संपन्न

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में शासन की नि:शुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश वितरित किया गया। नवीन गणवेश पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री उकिया बरिहा, उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा बाघ, प्रधान पाठक श्री गोरख लाल पंडा, सहायक शिक्षक श्री डिग्री लाल पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा विद्यालय के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING