तोरेसिंहा के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सरायपाली : शास कन्या उच्च प्राथ शाला तोरेसिंहा के छात्राओ को हीराकुंड बांध एवं विज्ञान पार्क संबलपुर में दिनांक18/01/2026 रविवार को शिक्षको एवं पालको द्वारा एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
हीराकुंड बांध एवं विज्ञान पार्क संबलपुर को देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए बच्चोंं के लिए हीराकुंड बांध के किनारे शिक्षकों के द्वारा स्वरूचि भोजन का आयोजन किया गया इस आयोजन को सफल बनाने मेंं प्रधान पाठक ओमप्रकाश छत्रपति शिक्षक संजय भोई शिक्षक विवेक प्रधान शिक्षक एवं संकुल समन्वयक संजीत पात्रो का भरपूर सहयोग रहा साथ ही पालक सोमनाथ प्रधान मोहन भोई एवं कामिनी प्रधान अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति का विशेष योगदान रहा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण का भरपूर लुफ्त उठाया साथ ही साथ प्राकृतिक को काफी करीब से देखा उन्होंने बांध की संरचना जल संचय एवं उसकी स्थापना वर्ष के बारे में वहां के स्थानीय कर्मचारियों से प्रश्न पूछ कर अपनी अभिरुचि प्रकट की साथ ही बच्चों ने हीराकुंड बांध से उत्पन्न होने वाले विद्युत के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।




