

महासमुंद/सरायपाली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक गुरुजी माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर जी की पुण्यतिथि स्थानीय संगम सेवा समिति के कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया पुण्यतिथि पर गुरुजी को याद करते हुए उनके ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन उपोवेज़ा ने कहा कि गुरुजी का सराईपाली से पुराना संबंध है उन्होंने सराईपाली में ही अपनी प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की है एवं उनके पिताजी ने सराईपाली प्राथमिक शाला जो की अब गोलवलकर प्राथमिक शाला के नाम से जानी जाती है उक्त स्कूल में अध्यापन का कार्य किया है जो की आज के समय में सराईपाली ही नहीं वरन् पूरे छत्तीसगढ़ के लिये गर्व की बात है उक्त वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेता धनेश नायक ने कहा कि गुरुजी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक रहे है उनका राष्ट्रहित एवं हिंदुत्व के लिए योगदान अविष्मणीय है उक्त आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन उपोवेज़ा,भाजपा नेता धनेश नायक,संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल,संगम सदस्य तुषार सेन,विजय नाग,अभिनय शाह उपस्थित रहे।




