सरायपाली

सामुदायिक-सहभागिता से शासकीय स्कूल का कायाकल्प करने वाले शिक्षक जिला-स्तरीय कार्यशाला में उत्कृष्ट-शिक्षक के रूप में सम्मानित

सरायपाली : जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी महासमुंद आदरणीय नंदकिशोर सिन्हा जी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुंद आदरणीय  रेखराज शर्मा जी, डाइट प्राचार्य आदरणीय अरुण प्रधान जी, APC आदरणीय सम्पा बोस जी, APC आदरणीय विद्या साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद में जिला स्तरीय कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विगत दिनों सामुदायिक सहभागिता से शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली का कायाकल्प करने वाले शिक्षक प्रताप नारायण दास जी का चयन उक्त कार्यशाला हेतु हुआ था। कर्तव्य के प्रति समर्पण,दृढ-इच्छाशक्ति और जन सहयोग से शासकीय स्कूल की दशा और दिशा बदलने वाले शिक्षक प्रताप नारायण दास को कार्यशाला में प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला 2026 में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित एवं सम्मानित होने का श्रेय श्री दास जी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी सी पटेल सर के कुशल मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली देवानंद नायक जी के निरंतर प्रोत्साहन एवं संकुल समन्वयक नवागढ़  खिरोद्र सोनी के अभूतपूर्व सहयोग को दिया है।  प्रताप नारायण दास  ने इस हेतु समस्त उच्च अधिकारियों एवं इष्ट मित्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING