महासमुंदसरायपाली
Trending

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरायपाली मंडल के भाजपाई जनों ने मिलकर मनाया योग दिवस

तन और मन को स्वस्थ रखता है योग :- सरला कोसरिया

महासमुंद/सरायपाली : International Yoga Day 2025:

हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, और आज पूरा देश और दुनिया इस दिन को हर्षोउल्लास के साथ मना रही है. इस दिवस का उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करना है. आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत अपितु विश्व के 177 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। मोदी जी के सशक्त नेतृत्व व सफल प्रयास से योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। आज समूचा विश्व योग दिवस के विराट महोत्सव का हर्ष मना रहा है।

इसी तारतम्य में आज सरायपाली विधानसभा भाजपा मंडल सरायपाली द्वारा आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गीता भवन में मंडल स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ योगाभ्यास किया। गीता भवन सरायपाली में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छ. ग. राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया जी ने शामिल होकर सामूहिक योग में हिस्सा लिए तथा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

श्रीमती सरला कोसरिया,जिला महामंत्री संजय शर्मा,जिला उपाध्यक्ष बिपिन उपोवेजा,पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिलाध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ स्वर्ण सिंह सलूजा ने संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म जैसे भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। वर्तमान परिवेश में व्यस्तता और समयाभाव के चलते लोगों की जीवन शैली में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है तथा जिस तरह प्राचीन समय में ऋषि-मुनि अपनी आत्मशक्ति को जागृत कर अलौकिक ऊर्जा को प्राप्त करते थे, उसी तरह हम सबको उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है।

गीता भवन में आज सुबह 7 बजे सभी उपस्थित अतिथियों के साथ श्रीमती तारेश्वरी नायक, श्रीमती सरला कोसरिया,धनेश नायक,नरेंद्र प्रधान जी द्वारा अर्द्धचक्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शशकासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, अर्धकटिचक्रासन, उष्ट्रासन, अर्धउष्ट्रासन, मत्स्यासन, मार्जारासन सहित विभिन्न प्रकार के योग मुद्रा का अभ्यास कराया गया, साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास कराया गया।

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योग कार्यक्रम संयोजक प्रमोद सागर, कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रभारी द्वय आशीष सेन-किशन जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष दास, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर,सीता सतपथी,पुष्पलता चौहान, रविन्द्र पण्डा, उपेन्द्र चौधरी, भूपेश सलूजा, मनोज दास, मनोज आदित्य, मोहन चौहान, सतीश साहू, युवराज गोस्वामी, राजा बग्गा, बाबा सेन,कमल किशोर अग्रवाल, नरेंद्र सलूजा, झाप्पीलाल मांझी, जयप्रकाश यादव, शिवा जायसवाल, नरेन्द्र प्रधान, बंटी उबोवेजा, अभिनव शाह, देवराज चौहान, युगांत मिरी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING