महासमुंदसरायपाली

कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरह फेल

महासमुंद/सरायपाली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में 1 हजार करोड़ और खाते में 16 करोड़ के मनी लांड्रिंग करने की वजह से प्रवर्तन निदेशालय ने पर्याप्त सबूत के आधार पर गिरफ्तार की है। जिसके बाद से ही भूपेश बघेल बेटे चैतन्य बघेल की भ्रष्ट्राचार को छुपाने और बेटे को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी को ED कार्यालय के बाहर लगातार धरना प्रदर्शन करने और प्रदेश में मुख्य मार्ग में चक्का जाम करने के लिए झोंक दी है।

श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे कहा कि इसी शराब के 2161 करोड़ रुपये के घोटाले में जब तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ED ने गिरफ्तार किया था तब भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी चुप क्यों थी। दुर्ग के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जब अन्य घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया था तक भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी चुप क्यों थी और कहाँ थी। आज जब भूपेश बघेल के बेटे को मनी लांड्रिंग केश में ED ने गिरफ्तार किया तो भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी चक्काजाम कर प्रदेश की जनता को पूर्व के अपने 5 वर्ष के कार्यकाल की तरह परेशान और प्रताड़ित करने का काम किया है। जिस चैतन्य बघेल के लिए पार्टी आज आंदोलन कर रही है वह पार्टी का पदाधिकारी तक नही है, भूपेश बघेल सिर्फ अपने बेटे के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को धरना प्रदर्शन और आंदोलन में झोंक दी है। जबकि इस आंदोलन के माध्यम से भूपेश बघेल अपने बेटे को बचाने और केंद्रीय जांच एजेंसी को गलत ठहराने का असफल प्रयास कर रही है।

कांग्रेस और उसके नेताओं को लोकतंत्र, संविधान और जांच एजेंसियों पर पहले भी और आज भी भरोसा नही है इसलिए संवैधानिक संस्थाओं और केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे घृणित कार्य कर अपने आप को पाक साफ साबित करने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता सब कुछ जानती है इसलिए जो झूठ बोलकर सत्ता में आई थी उसे 5 साल में ही सत्ता से उखाड़ फेक दी। और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में कितना भ्रष्टाचार हुआ इसका आकलन उसके विधायक,मंत्री और इसके बड़े बड़े अधिकारी आज तक जेल में है और कई बेल पर घूम रहे है।

श्रीमती सरला कोसरिया ने आगे बताया कि कांग्रेस शासनकाल में कोल ब्लॉक,DMF फंड ,शराब घोटाला और महादेव सट्टा एप्प जैसे अनगिनत घोटाले हुए है आज जब कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी हो रही है तो तब ये बदले की राजनीति कह रहे है,जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार जीरो टारलेन्स की नीति पर काम कर रही है और जो भी भ्रष्टाचार में दोषी पाया जाएगा उसे बक्शा नही जाएगा। न्यायालय सही और ग़लत का निर्णय करेगा लेकिन अब तक कि कार्यवाही इस बात का प्रमाण है की पूर्ववर्ती सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी परतें अब खुलती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING