Blog

गजेंद्र यादव जी के मंत्री बनने पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने खुशी जाहिर की

महासमुंद/सरायपाली : छत्तीसगढ़ राज्य में जबसे विष्णु देव जी ने मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की उसी समय से अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी गृह मंत्री, जे पी नड्डा जी , प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव जी एवं संगठन मंत्री पवन साय जी से लगातार मांग की जाती रही हैं कि छत्तीसगढ़ में दूसरी सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले समाज को प्रतिनिधत्व देने की कृपा करें। विभिन्न कार्यकमों में मंच से अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ये मांग उठाती रही है कि गजेंद्र यादव जी को मंत्री मंडल में शामिल किया जाय। आखिर लंबे इंतजार के बाद गजेंद्र यादव जी को मंत्री मंडल में शामिल कर लिया गया है। मंत्री बनने पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हैं तथा मुख्यमंत्री जी,प्रधानमंत्री जी तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती है। शुभकामनाएं देने वालों में इंजीनियर एस डी यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, भुवनेश्वर यादव प्रदेश अध्यक्ष, संरक्षक मनोरथ लाल यादव , नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रमुख महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ छत्तीसगढ़, रामाश्रय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद कुमार यादव जिला अध्यक्ष महासमुन्द, पवन यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष,अनिल यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष रायपुर, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू,तुषार यादव, ईशान यादव, कोमल यादव, अम्बर यादव, योगेश यादव, मयंक यादव,गंगाजल यादव, पदमन यादव,शिव कुमार यादव महामंत्री आदि सामाजिक जनों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैंl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING