
बसना (महासमुंद) : क्षेत्र के प्रसिद्ध अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आगामी 01 मार्च 2026 को मुख एवं दांतों की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा जांच एवं उपचार
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि शिविर में डॉ. स्नेहल बंसोड़ (MDS, ओरल एवं मैक्सिलोफेशिअल सर्जन व मुख कैंसर विशेषज्ञ) और डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS, रुट केनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ) उपस्थित रहेंगे। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।
इन बीमारियों का होगा इलाज और सर्जरी
शिविर में विशेष रूप से मुख कैंसर, चेहरे की चोट और विकृति, जबड़े का फ्रैक्चर, कटे-फटे होंठ एवं तालु, और नाक के तिरछेपन जैसी जटिल समस्याओं का इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही रुट केनाल और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
मुंह के कैंसर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से मुंह या जीभ में छाले, मुंह में कोई गठान, लाल या सफेद चकत्ते, मुंह खोलने में परेशानी या जलन महसूस हो रही हो, तो उन्हें तुरंत जांच करानी चाहिए। ये लक्षण मुख कैंसर की शुरुआत हो सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से लैस सेंटर
अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों के सटीक उपचार के लिए 3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेज़र और फेशियल ट्रामा केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
शिविर में लाभ लेने के इच्छुक मरीज नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं:
📞 07770 868473, 91652 66994, 98931 53699
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बसना, जिला- महासमुंद





