
महासमुंद/सरायपाली : सिख समाज द्वारा 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर में कीर्तन करते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सिख समाज के युवाओ द्वारा विभिन्न साहसिक कलाबाज़ियो का प्रदर्शन किया गया । शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों का संदेश देते हुए भाईचारे और सद्भाव का वातावरण बनाया। इस अवसर पर संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल एवं उनकी समिति ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व समाज को एकता, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाता है।नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी शोभा यात्रा में भाग लेकर गुरु परंपरा को आत्मसात करने का संकल्प लिया।




