महासमुंदसरायपाली

डीईओ विजय कुमार लहरे ने बोर्ड परीक्षा के बेहतरीन परिणाम हेतु सरायपाली में ली समीक्षा बैठक

महासमुंद/सरायपाली : विकासखंड सरायपाली के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे की अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली में आयोजित की गई। सरायपाली के समस्त प्राचार्यों एवं बीईओ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत बुके द्वारा किया गया।

बैठक का मार्गदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी लहरे ने परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

कक्षा प्रबंधन एवं प्राचार्य द्वारा कक्षा निरीक्षण नियमित रूप से हो।

पाठ्यक्रम का शत् प्रतिशत पालन किया जाए।

पाक्षिक परीक्षाओं का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए।

ब्लूप्रिंट के अनुसार अध्यापन किया जाए तथा विद्यार्थियों को उसकी जानकारी दी जाए।

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम का विश्लेषण कर विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर विशेष तैयारी कराई जाए।

प्रत्येक परीक्षा उपरांत पालक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित की जाए।

बीईओ पटेल ने बताया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर

त्रैमासिक परीक्षा में 20%, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 20%, तथा वार्षिक परीक्षा में 60% अधिभार निर्धारित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी लहरे ने सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी शत-प्रतिशत जनरेट करने तथा जाति प्रमाण पत्र हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में विकासखंड सरायपाली के समस्त प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING