महासमुंदसरायपाली
Trending

हिंदुत्व एकता और सनातनी संस्कृति पर हिंदू सम्मेलन का सरायपाली में आयोजन की तैयारी जोरों पर

सरायपाली : नगर में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन दिनांक 25 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है, जिसमें हिंदुत्व की एकता और सनातनी संस्कृति पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारी आयोजन हेतु और इसके सफल आयोजन लिए नगर स्तर पर संयोजक मंडल का गठन किया गया है।जिसमे संयोजक प्रखर अग्रवाल सह संयोजक स्वर्णसिंह सलूजा,श्रीमती अनिता चौधरी कार्यक्रम प्रमुखनिखिल कानून्गो ,सह प्रमुख (कार्यक्रम) प्रकाश हमदेव ,महावीर भोई व्यवस्थापन प्रमुख भरत अग्रवाल सह प्रमुख (व्यवस्थापन),प्रदीप प्रधान गुड्डु जायसवाल आर्थिक टोली में विपिन उपोवेजा ,संजय शर्मा, गुंजन अग्रवाल, विदित धनानिया, चंद्र कुमार पटेल प्रचार-प्रसार विकास महापात्र मयंक पाठिग्राही, दुर्विदल दीप कार्यक्रम में धार्मिक वक्ता द्वारा संबोधन किया जाएगा ।नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में सपरिवार सहभागी बनें और सनातन संस्कृति के गौरव को साझा करें। कार्यक्रम का आयोजन अग्रकुंज सराईपाली में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING