सरायपाली

समर कैंप में ‘सुदामा चरित्र’ की जीवंत प्रस्तुति और वैदिक गणित के जादू से मंत्रमुग्ध हुए बच्चे

सरायपाली : पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला, झिलमिला में आयोजित ‘समर कैंप-2026’ के सातवें दिन बच्चों को एक अनोखा और आनंददायक अनुभव मिला। सोमवार (08 जून) को सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक चले इस शिविर का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गणित की जादुई तरकीबें रहीं।नृत्य नाटिका से दी मित्रता की सीखसांस्कृतिक गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी गीतों और लोकधुन पर आधारित ‘सुदामा चरित्र’ नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष साज-सज्जा और उत्कृष्ट भाव-भंगिमाओं के साथ बच्चों ने इस नाटिका को जीवंत कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों को सच्चे मित्र के गुण और सामाजिक समभाव की सीख दी गई, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।वैदिक गणित से दूर हुआ डरकैंप के दूसरे सत्र में अतिथि शिक्षक और विषय विशेषज्ञ श्री वीरेन्द्र कर (सहायक शिक्षक, करनापाली, बसना) ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को ‘वैदिक गणित’ के गुर सिखाए और गणित के प्रति उनके डर को दूर किया। मौखिक और मनगणित (मेंटल मैथ्स) से पल भर में कठिन सवालों को हल करने की जादुई विधियों ने बच्चों को अंत तक बांधे रखा।शिविर के दौरान स्कूल के पूरे शिक्षक स्टाफ और बच्चों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्वल्पाहार वितरित कर सत्र का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING