महासमुंदसरायपाली

बच्चों की मुस्कान को मिला स्वास्थ्य का साथ, प्रतिभा पब्लिक स्कूल में लगा दंत शिविर

सरायपाली : विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और दंत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी सराईपाली में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों और कर्मचारियों में दांतों से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना से आए अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। दंत चिकित्सक दल में डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. खुशबू अग्रवाल, डॉ. अखिल द्विवेदी, एवं डॉ. मैत्री ने दंत परीक्षण किया । चिकित्सकों ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ के दांतों की बारीकी से जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता, नियमित ब्रशिंग, स्वस्थ खान-पान एवं आवश्यक उपचार संबंधी उपयोगी जानकारी दी।

दंत चिकित्सकों के साथ आई सपोर्ट टीम में रिया वासवानी, सेविका प्रधान, ईशा यादव एवं अमर दास शामिल रहे, जिन्होंने शिविर के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जांच के दौरान बच्चों को दांतों की सही देखभाल करने, मीठे पदार्थों के सीमित सेवन तथा नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी गई।

इस शिविर के दौरान कुल 408 विद्यार्थियों एवं 100 विद्यालय स्टाफ सदस्यों की दंत जांच की गई। डॉ. खुशबू अग्रवाल ने उपस्थित सभी लाभर्तियों को अपने दाँतों की सुरक्षा के विषय मे कुछ महत्वपूर्ण बाते आवस्यक रूप से अपनाने को कहा जिससे सभी भविष्य मे दाँतों की सुरक्षा को लेकर सजग तथा जागरूक हुवे।

अंत में, विद्यालय के प्राचार्य नरहरी पटनायक ने दंत चिकित्सक दल एवं उनकी सहयोगी टीम को विद्यालय में आकर विद्यार्थियों और स्टाफ के स्वास्थ्य के प्रति किए गए अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता शिविर विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें, यही हमारी कामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING