रायपुरसरायपाली

सरायपाली अंचल के होनहार छात्र मनोज प्रधान को मिला वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र का सम्मान

रायपुर : विगत दिनों विप्र महाविद्यालय रायपुर के सभागार मे आयोजित सम्मान समारोह मे मनोज प्रधान को सत्र 2023-24 का डॉ बालकृष्ण सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार प्राप्त हुआ | यह पुरस्कार उन्हें सत्र मे उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन एवं मेरिट सूची मे स्थान बनाने पर प्राप्त हुआ है | पुरस्कार वितरण समारोह मे मनोज को रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति के हाथो 11000/-रूपये का चेक एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है |आप सरायपाली निवासी आनंद प्रधान एवं दुलौना प्रधान के ज्येष्ठ सुपुत्र है l पुनः एक नये उपलब्धि के साथ आपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है l इन्होने इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनो एवं परिवार को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING