महासमुंदसरायपाली

बीआरसी सरायपाली का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण

महासमुंद/सरायपाली : आज  देवानंद नायक बीआरसी सरायपाली द्वारा चारभाठा और सिंघोड़ (अ)संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा एवं शासकीय प्राथमिक शाला गनियारीपाली का औचक निरीक्षण किया गया। प्राथमिक शाला के पांचवीं और चौथी कक्षा में अध्ययनरत बच्चों के शिक्षण कौशल और 5 वीं के बेहतर रिजल्ट के लिए ब्लू प्रिंट के आधार पर अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों को विद्यार्थी विकास सूचकांक, शिक्षक डायरी, अपार आईडी, सभी पात्र बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों का अध्ययन स्तर साथ ही अंग्रेजी और गणित विषय का अध्यापन कार्य किए जाने एवं बच्चों को परीक्षा में कैसे उच्चतम अंक प्राप्त कर सकते है पर चर्चा किए। शिक्षक डायरी के साथ- साथ बच्चों के कापी चेक किया गया। बच्चों को प्रयास आवासीय विद्यालय /एकलव्य विद्यालय परीक्षा के तैयारी करवाने के निर्देश शिक्षकों को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING