सरायपाली

खेल का मैदान भी जीवन की मुख्य कार्यशाला है – प्रखर अग्रवाल

सरायपाली : ग्राम लोहारपाली में युवाओं द्वारा आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखर अग्रवाल जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं संस्थापक, संगम सेवा समिति उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।मुख्य अतिथि प्रखर अग्रवाल ने खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का मैदान भी जीवन की मुख्य कार्यशाला है। खेल से ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है और स्वस्थ मन से ही स्वस्थ जीवन की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता विकसित करता है। ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनती हैं।उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल खिलाड़ी जिंदाबाद के नारों के बीच खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही आश्वासन दिया कि संगम सेवा समिति के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, चाहे वह खेल सामग्री की व्यवस्था हो या अन्य सामाजिक कार्य।प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस आयोजन ने न केवल युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING