सरायपाली

स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग का संयुक्त बैठक हुआ

सरायपाली :  महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी का अंतरविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का समय पूर्व चिन्हांकन के साथ ही नियमित फॉलोअप व काउंसलिंग, wifs प्रोग्राम, टीकाकरण , शिशु मृत्यु ,मातृ मृत्यु ऑडिट तथा प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कुपोषित बच्चों के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया इस मीटिंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह ,प्रभारी सीडीपीओ दीक्षा बारीक व सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING