महासमुंद
Trending

सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

महासमुंद: सतनामी समाज विकास खण्ड पिथौरा के अगुवाई में जिला स्तरीय समाजिक चिंतन बैठक 10 नवम्बर 2024 को पिथौरा में मुख्य अतिथि श्रीमान राजेंद्र भतपहरी प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज अध्यक्षता एस आर बंजारे प्रदेश महासचिव, विशिष्ट अतिथि विनोद भारती प्रदेशसंरक्षक,राजमहन्त पी एल कोसरिया प्रदेश कार्यकारिणी, श्री रंजीत कोसरिया पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा,श्रीमती द्रोपदी जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती नूतन कुर्रे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सु श्री अंजली बरमाल प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती गिरजा देवी पाटले प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सुशीला सोनवानी प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती चम्पादेवी गेनदले प्रदेश सलाहकार की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा,परमपूज्य गुरूबाबा घासीदास जी के छाया चित्र में आरती पूजा अर्चना के साथ हुआ। जिला स्तरीय बैठक को सर्वप्रथम ब्लॉक अध्यक्ष तरुवर कोसरिया द्वारा अपने स्वागत भाषण वप्रस्तावना :-में सतनामी समाज वर्तमान स्थिति, समसामयिक घटनाओं, सामाजिक,गतिविधियों घटनाओं,पर चिता ब्यक्त करते,प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया साथ आगामी दिसम्बर माह मेंप्रस्तावित गुरुपर्व सतनाम संदेश यात्रा की जानकारी दी। कार्यकारी अध्यक्ष श्री खोसील गेन्द्रे द्वारा बलौदाबाजार घटना उपरांत जिला में सामाजिक कार्यकर्ता की सक्रियता, संगठन की कार्यगतिविधि, वर्तमान में संचालित सामाजिक कार्यो पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत किया अपील करते कहा ऐसी कोई कार्य न करे जिससे सामाजिक मर्यादा भंग हो पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने के लिए सबको सहयोग करने की आव्हान किया। संस्कार वान बने प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्रभतपहरी ने कहा:-मुख्य अतिथि की आसंदी में संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भतपहरी ने कहा आप अपने परिवार के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाये सतनाम संस्कृति, सात्विक भोजन आहार सामजिक रीतिनीति ,परम्परा की तालीम स्कूल शिक्षा के साथ घर परिवार में बच्चों को दी जानी चाहिए ,उन्होंने प्रदेश स्तर पर की जा रही सामजिक कार्य शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य की जानकारी के साथ समाज के ऊपर घट रही घटनाओं , विषम परिस्थितियों में निदान हेतु की जा रहा प्रयास से अवगत कराया उन्होंने कहा कि समाज कार्यों के लिए हतोत्साहित न हो प्रदेश टीम सदैव आपके साथ में है । । सामजिक समस्या के शासन स्तर पर निदान के लिए प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा प्रदेश के विभिन्न संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने की जा रही व की गई कार्यो की विस्तार जानकारी प्रदान किया। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सु श्री अंजली बरमाल ने कहा कि अब दिन आ गया है बहने अपने गृह कार्य के अलावा समाज के विकास हेतु भी घर से बाहर जरूर आवे उन्होंने प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही कार्य सामजिक युवक युवतीपरिचय सम्मेलन, समाज द्वारा की जाने वाली निःशुल्क विवाह, समाजमे शिक्षा के प्रति जागरूक होने, अपने सामाजिक मूल्यों की रक्षा, नैतिक शिक्षा के लिए उपस्थित जन समुदाय सामजिक पदाधिकारी यो को प्रेरित किया, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंजली बरमाल द्वारा 2000रुपये की सहयोग राशि इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे छात्र के सहयोग के लिए प्रदान किया।, सभा को प्रदेश महासचिव एस आर बंजारे जी ने संबोधित करते प्रदेश स्तरीय सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराते समाज हित मे माननीय मुख्यमंत्री जी से की गई मुलाकात व परिचर्चा से अवगत करवाया।प्रदेश संरक्षक श्री विनोद भारती युवाओं को ब्लॉक अध्यक्ष अथगवा पदाधिकारी को बढ़ चढ़कर आगे आने के लिए आव्हान किया। सभा को श्रीमती सुशीला सोनवानी, श्रीमती गिरजा पाटले, श्रीमती चम्पा गेंदले,नूतन कुर्रे, द्रोपदी जोशी ने भी संबोधित करते महिला, पुरुषों को सामाजिक कार्यो प्रति जागरूक रहने आगे आने के लिए प्रेरित किया।सभा का संचालन राजमहन्त पी एल कोसरिया ने करते हुए गुरूवाणी व बाबा जी के संदेश जिला व प्रदेश की सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराते रहे। श्री रामेश्वर सोनवानी ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री खोसिल गेन्द्रे जिला अध्यक्ष,तरुवर कोसरिया ब्लाक अध्यक्ष पिथोरा, सत्यप्रकाश जोशी शहर अध्यक्ष सतनामी समाज,श्री चिंता साय ब्लाक अध्यक्ष बागबाहरा, संजय कोसरिया, राजेश रात्रे जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, मुकेश मधुकर ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, धर्म सिंह बर्मन अध्यक्ष अथगवा कमेटी सपोस, गोपी कोयल,ज़िला प्रतिनिधि आनंद ब्यवहार अध्यक्ष अथगवा कमेटी हाथिगढ़, श्रीमती सुलोचनी कोसरिया जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती सुमन कोसरिया ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अनिता प्रेमी शिक्षक, अजित कुमार प्रभाकर प्रधान पाठक, कामलरात्रे,ब्लॉक उपाध्यक्ष शिक्षक,भोगराम बर्मन, महेंद्र कुमार रात्रे,धनाऊ मार्कण्डेय उप सरपंच छिब्बरा छबि कोसरिया भंडारी, लाभोदास भंडारी,अशोक प्रभाकर, संतलाल निराला एवं अनेक अधिकारी कर्मचारी सामजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING