
महासमुंद/सरायपाली : आज के युग में एक और जहां लोग गाय पालने को पैसा कमाने का जरिया बना चुके हैं और दूध न देने वाली गाय को सड़क पर दुर्घटना या अनहोनी के लिए खुला छोड़ देते हैं इसी के विपरीत आज सिंघनपुर के पशु पालक एवं किसान दुर्गा शंकर नर्मदा के यहाँ एक गाय जिसके गर्भ में बछडे की मृत्यु हो चुकी थी और जो जीवन-मृत्यु से जूझ रही थी उन्होंने तुरंत पशु चिकित्सालय बलौदा के सीनियर डॉक्टर- डॉ हिमांशु से संपर्क किया, डॉ हिमांशु ने भी तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम के साथ तुरंत संबंधित स्थान पर पहुंचकर बिना देर किये सिजेरियन (Caesarean) ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया उनकी टीम की लगन एवं डॉक्टर हिमांशु के मार्गदर्शन से ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर लिया गया। इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. हिमांशु, डॉ. अर्चना, डॉ. धनंजय नेताम, AVFO अरुण सेठ एवं उनकी टीम द्वारा अपने कड़ी मेहनत, समझदारी से ऑपरेशन सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया किया गया।

किसान दुर्गा शंकर नर्मदा कृषक ने बताया लगभग तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन में टीम ने अथक परिश्रम एवं कौशल का प्रदर्शन किया। ऑपरेशन के बाद गाय की स्थिति स्थिर एवं खतरे से बाहर है और उपचार जारी है। ग्रामीणों ने डॉक्टरों और उनकी टीम के इस मानवीय प्रयास की सराहना की ।
वही दूसरी ओर डॉ हिमांशु से वार्तालाप करने पर उन्होंने इस ऑपरेशन को अपना कर्तव्य, जिम्मेदारी बताया उन्होंने आगे कहा की एक पशु चिकित्सक होने के नाते उनका सबसे पहला धर्म बेजुबान पशु-प्राणी,पक्षीयों के ख़राब स्वास्थ्य के समय उनके इलाज के लिए तत्परता दिखाना है, उन्होंने इस ऑपरेशन का श्रेय अपनी पूरी टीम एवं पशु मालिक को दिया उन्होंने सभी से जीव जंतुओं के प्रति सहानुभूति एवं प्रेम दिखाने की अपील की एवं भविष्य में इस प्रकार की किसी प्रकार की घटना होने पर सूचना देने का आग्रह किया ।




