सरायपाली

सरायपाली में 10 दिवसीय समर कैंप का गरिमामय शुभारंभ, बच्चों ने उत्साह के साथ सीखीं नई विधाएं

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला मुंधा / झिलमिला में दिनांक 2 जून 2026 से 10 दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। [2026] यह आयोजन 12 जून 2026 तक चलेगा। प्रथम दिवस के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद सरायपाली के माननीय उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद (झिलमिला) हेमंत प्रधान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसी सरायपाली  देवानंद नायक और व्याख्याता (केना) शैलेंद्र कुमार नायक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पाठक शीला विश्वास ने की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

रोचक गतिविधियों से हुई शुरुआतशिविर के प्रथम दिन निर्धारित समय चक्र के अनुसार विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन किया गया:शारीरिक क्रियाकलाप और डांस: शीला विश्वास ने बच्चों को शारीरिक विकास के लिए ‘एक्शन सॉन्ग’ और ‘चिकन डांस’ जैसी मनोरंजक प्रस्तुतियां सिखाईं।स्पोकन इंग्लिश: व्याख्याता  शैलेंद्र नायक ने बच्चों को ‘गुड मॉर्निंग सॉन्ग’ सिखाया। इसके साथ ही अंग्रेजी में अपना परिचय (Introduction) देने का व्यावहारिक अभ्यास करवाया।पोषण और स्वास्थ्य: कैंप के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें पोषण युक्त अल्पाहार वितरित किया गया।31 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सासमर कैंप के पहले दिन कुल दर्ज 31 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गतिविधियों का आनंद लिया।इनका रहा सराहनीय योगदानइस आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पाठक सोमदेव तिवारी, मानस कुमार राणा, भरत लाल बारीक, योग व खेल प्रशिक्षक बालकृष्ण आर्य और संगीत शिक्षक सहित स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING