सरायपाली

“ई कॉमर्स एकाउंटिंग विथ टेली” विषय पर कार्यशाला का आयोजन 

सरायपाली : स्व राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में पीजीडीसीए एवं डीसीए के विद्यार्थियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कोर्स एवं विषय से संबंधित सभी जानकारियां को विस्तृत रूप से अध्ययन कराया गया! इस आयोजन में विद्यार्थियों को टेली एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के साथ साथ जीएसटी इन्वेंट्री मैनेजमेत के बारे में समझाया गया! आधुनिक युग में कंप्युटर ज्ञान के साथ साथ ऐ आई तकनीक के प्रयोग का सकारात्मक दिशा में उपयोग कर विद्यार्थियों द्वारा अपने कौशल के साथ साथ रोजगार का सृजन भी कर सकते है उक्त बातें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संध्या भोई ने अपने उद्बोधन मे कहीं, एवं क्षीरसागर पटेल (विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र,संयोजक) ने विद्यार्थियों को कंप्युटर की महत्व को समझाते हुए कहा कि वर्तमान युग में सभी क्षेत्रों में इसका बहुतायत रूप से उपयोग हो रहा है यह हमरे लिए तभी उपयोगी होगा जब हम इसकी उपयोगिता का उपयोग हमारे अध्ययन अध्यापन के साथ साथ उसे दैनिक दिनचर्या में उपयोग कर सके! कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सत्यप्रकाश पाणिग्रही ( डी एंड एस एसोसिएत) दीपक सराफ, दीपक कुमार ( सहायक प्राध्यापक _भौतिकी) अंकित यदु ( विभागाध्यक्ष सी एस) आनंद जैसवाल (सहायक प्राध्यापक) दिनेश पटेल सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे! कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार एवं कामिनी प्रधान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING