सरायपाली

विधायक चातुरी नंद ने निर्माणाधीन गौरव पथ का किया औचक निरीक्षण…गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

पोल शिफ्टिंग कार्य में अघोषित बिजली कटौती और बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश 

सरायपाली : निर्माणाधीन गौरव पथ का औचक निरीक्षण करने क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद अग्रसेन चौक पहुंची। इस दौरान पोल शिफ्टिंग कार्य में भारी लापरवाही सामने आई जिस पर विधायक नंद ने विद्युत विभाग के डी ई को इस्टीमेट के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सीएमओ और डी ई को दिए।

विधायक नंद को उपस्थित व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि गौरव पथ निर्माण के तहत नवीन पोल शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है जिसमें मेजरमेंट के विरुद्ध कार्य कराया जा रहा है। उपस्थित लोगों ने पुराने पोल में डेटिंग पेंटिंग कर लगाने की शिकायत की जिसे विधायक नंद ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश प्रदान किए।

विदित हो कि सरायपाली में 41 करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ का निर्माण कराया जा रहा है। गौरव पथ निर्माण के तहत पोल शिफ्टिंग कार्य कराया जा रहा है परंतु ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य करते हुए लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदार की लापरवाही और बिजली कटौती से आमजन परेशान है।

गौरव पथ निर्माण निरीक्षण के नपा के सीएमओ दिनेश यादव, एई बजरंग आंडील, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, कमल अग्रवाल, विजय यादव, पत्रकार दिलीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरमान हुसैन, मोहसिन मेमन, केशव अग्रवाल, जयंत यादव, रोशन नाग, अनस हुसैन,विरेन्द्र यादव, समेत व्यापारीगण और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING