बसनाभवरपुरसरायपाली

श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में 21 जून को पेट, लिवर एवं पैंक्रियास रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष नायक की विशेष ओपीडी

सरायपाली/भंवरपुर : श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर में रविवार 21 जून को पेट, लिवर एवं पैंक्रियास रोगों के विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार नायक की विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह ओपीडी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी, जिसमें मरीज विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार का लाभ ले सकेंगे।

डॉ. मनीष कुमार नायक एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन (AIIMS) एवं DrNB गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की योग्यता रखते हैं। वे पेट, लिवर तथा पैंक्रियास से संबंधित जटिल बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञ हैं।

विशेष ओपीडी में पेट में जलन, कब्ज, एसिडिटी, डकार आना, भूख न लगना, बार-बार उल्टी होना, दस्त, पेट फूलना, पीलिया, हेपेटाइटिस, पेट में घाव, आंतों के घाव, लिवर सिरोसिस, पित्त की नली में पथरी, पैंक्रियास संबंधी रोग, खून की उल्टी, आंतों के कैंसर तथा मोटापे जैसी समस्याओं का परामर्श एवं उपचार उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. नायक प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे। मरीजों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की गई है।

अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9643839789 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING