महासमुंदसरायपाली

झिलमिला के पीएमश्री स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त समाज का लिया संकल्प

महासमुंद/सरायपाली : पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला में शुक्रवार, 05 जून 2026 को समर कैम्प के चौथे दिन ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम ‘Ending Plastic Pollution’ (प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति) को प्राथमिकता देते हुए इको-क्लब के अंतर्गत स्कूली बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।प्रातः 07:30 बजे से 09:30 बजे तक आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ‘वृक्षारोपण अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद सरायपाली के माननीय उपाध्यक्ष व स्थानीय वार्ड पार्षद श्री हेमंत प्रधान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.आर.सी.सी. सरायपाली श्री देवानंद नायक शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संयोजन संस्था के प्रधान पाठक सोमदेव तिवारी द्वारा किया गया।हरितकुंज और स्नेह वाटिका में रोपे गए पौधे:पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों, शिक्षक स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में स्थित ‘हरितकुंज’ एवं ‘स्नेह वाटिका’ में विभिन्न प्रकार के फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया। इस दौरान बच्चों को “एक पेड़ माँ के नाम-3.0” अभियान से जुड़ने और अपने घरों के आसपास अनिवार्य रूप से पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।समर कैम्प की गतिविधियां भी रहीं जारी:पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार समर कैम्प-2026 की विभिन्न रचनात्मक व खेल गतिविधियों का सफल संचालन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक  शैलेंद्र कुमार नायक (व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. केना),  शीला विश्वास (प्रधान पाठक, शा.प्रा.शा. मुंधा), सविता पटेल (स्पेशल एजुकेटर), योग व खेल प्रशिक्षक  भरत लाल बारीक, संगीत शिक्षक  बाल कृष्ण आर्य सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रमुख  सोमदेव तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING