

महासमुंद/बसना : रात में सोते समय आने वाले ज़ोरदार खर्राटों को आम तौर पर लोग मामूली बात समझते हैं, लेकिन यह स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। बसना के अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD) ने लोगों को इन लक्षणों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी है।इन मुख्य लक्षणों पर रखें ध्यान:सोते समय अचानक कुछ देर के लिए सांस का रुक जाना।रात में अचानक घुटन महसूस होना और नींद टूट जाना।सोकर उठने के बाद सुबह सिरदर्द रहना।रात को सोने के बाद भी दिनभर थकान और नींद आना।लापरवाही बरतने पर बढ़ सकते हैं ये खतरे:डॉक्टर के अनुसार, इसे नज़रअंदाज़ करने से शरीर को भारी नुकसान पहुँच सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) और दिल की बीमारी (हार्ट अटैक) का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, दिनभर सुस्ती रहने के कारण याददाश्त कमज़ोर होने लगती है और काम में मन नहीं लगता।
अस्पताल में इलाज और सुविधाएं उपलब्ध : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (अग्रवाल नर्सिंग होम), बसना में इस बीमारी की सही जांच और इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है। राहत की बात यह है कि यहाँ मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड, CGHS और TPA (बीमा) की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे गरीब और आम लोग आसानी से अपना इलाज करा सकते हैं।डॉक्टर का कहना है कि सही समय पर जांच और इलाज कराने से मरीज एक बेहतर नींद और स्वस्थ जीवन पा सकता है।

संपर्क करें : अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (महासमुंद)फ़ोन नंबर: 84618-11000, 77730-86100





