Blogछत्तीसगढ़महासमुंद

खाकी पर दाग : महासमुंद जिले के सांकरा थाना में पदस्थ ASI विजेन्द्र चन्दनिया का ऑडियो लीक,10,000 ₹ घूस मांगने का आरोप, FIR की मांग

जिला महासमुन्द के थाना सांकरा में पदस्थ एएसआई विजेन्द्र चन्दनिया के द्वारा दस हजार रूपए की मांग का ऑडियो रिकॉर्डिंग देकर एफआईआर दर्ज करने का मांग प्रार्थी द्वारा की गईं है।

महासमुन्द : पूरा मामला महासमुन्द जिला का है, जहाँ सांकरा थाना में पदस्थ एएसआई विजेन्द्र चन्दनिया द्वारा अग्रिम जमानत पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं किया हूं के संबंध में दस हजार रूपए की मांग की , बता दें कि थाना सांकरा में इन्द्रजीत प्रधान व अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज है, जिसका एफआईआर क्रमांक 0032/2026 है, जिसमें इन्द्रजीत प्रधान व अन्य ने माननीय न्यायालय से अग्रिम जमानत लिया था, उसके बाद भी उस एफआईआर के विवेचक एएसआई विजेन्द्र चन्दनिया ने इन्द्रजीत प्रधान के भाई को बार-बार फोन लगाकर बिना उचित व वैध कारण न बताकर इन्दजीत प्रधान से टीआई साहब मिलना चाहते हैं बोलने लगा, इससे इन्द्रजीत प्रधान को संदेह हुआ कि बिना कारण बताएं बार-बार मिलने बुला रहा, जबकि आरोपीगण ने विवेचक में पूरा सहयोग किया था, जब भी कारण बताकर विवेचना में सहयोग के लिए बलाता था, तब सभी आरोपी जाते तो लेकिन विजेन्द्र चन्दनिया बिना कारण बताएं बार-बार मिलने आना थाना बोलकर परेशान करने लगा और जोर-दबाव भी डालने लगा, इन्द्रजीत प्रधान जब थाना सांकरा जब पहुंचा तो थाना भवन के बाजू में एकांत जगह में बुलाकर विजेन्द्र चन्दनिया बोला कि आप सभी आरोपी गणों का अग्रिम जमानत रद्द विवेचना में सहयोग नहीं कर हैं ऐसा झूठ बोलकर रद्द करा सकता था, जबकि मैं ऐसा नहीं किया इसके एवज में मुझे दस हजार पैसा मांगा जो टीई साहब मंगाए हैं, ऐसा बोलने लगा फिर बाद में बोला कि दस हजार मेरा है इसे मैं ही रखूंगा।

उपरोक्त बातों का रिकार्डिंग इन्द्रजीत प्रधान ने कर लिया इस सम्बन्ध में इसको पेनड्राइव में लेकर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिथौरा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर विवेचक एएसआई विजेन्द्र चन्दनिया के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि एएसआई विजेन्द्र चन्दनिया के विरूद्ध क्या उचित निष्पक्षता से कार्यवाही करेगी क्या लिपापोती करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING