अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा यादव शौर्य दिवस मनाया गया


सरायपाली: नगर के वार्ड क्रमांक 1 आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित यादव सामुदायिक भवन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 नवंबर दिन सोमवार को शाम 5:00 बजे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के द्वारा रेजांगला शौर्य दिवस मनाया गया। महासमुंद , बागबाहरा पिथौरा बसना सरायपाली के सदस्यों एवं पदाधिकारियो के उपस्थिति में जय माधव जय यादव के उद्घोष के पश्चात श्री कृष्ण जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा यादव वीर शहीदों को भी दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भारत सरकार से शीघ्र ही अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग के लिए चर्चा की गई। भारत-चीन युद्ध 18 नवंबर 1962 को रेजांगला में 114 शहीद यादव वीर अहीरों द्वारा लगभग डेढ़ हजार चीनी सैनिकों को मारकर अपने अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय दिया था। इस पराक्रम ने चीनी सैनिकों को युद्ध विराम हेतु मजबूर कर दिया था । इस कारण 18 नवंबर को पूरे भारत देश में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा यादव शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मदन दीप यादव को समाज द्वारा विशेष सम्मान किया गया एवं उनके द्वारा भारतीय सेना में अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, विनोद यादव जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, देखलाल यादव, नीलकंठ यादव, गजानन यादव, मोहित बगर्ती, हेमसागर बगर्ती, अंजू कुमार यादव, दीपू यादव, दौलतराम यदु, योगेश कुमार यदु, वीरेंद्र कुमार यादव, ललित मटारी, संजय यादव, मयंक यादव, शरद कुमार हंस, सुकेश कुमार यादव, सतकुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राज , तुषार यादव आदि पूरे जिले से सदस्य गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार यादव द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने आभार प्रदर्शन किया।




