शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर बिलासिनी चौहान, उपाध्यक्ष पद पर जमुना विश्वकर्मा, सचिव पद पर दुर्वादल दीप, कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार भोई तथा शिक्षाविद के रूप में सूरज भोई का चयन किया गया।
समिति में सरपंच ताराबाई चौहान सहित सदस्य के रूप में जितेंद्र भोई, ओमप्रकाश नंद, नीलमणी चौहान, रोहित चौहान, किशन यादव, सुभाषिनी विश्वकर्मा, नीला निषाद, प्रतिमा विश्वकर्मा, लक्ष्मी भोई एवं राधा बरिहा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



