
बसना। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा विशेष पहल की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD), डायलिसिस तथा सिकिलिंग रोग से पीड़ित कई मरीजों को उपचार के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की व्यवस्था के लिए होने वाली परेशानी को देखते हुए यह पहल की गई है।

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने, रक्त चढ़ाने की सुविधा पूर्णतः निशुल्क रखने तथा आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बीमारी के उपचार के साथ-साथ रक्त की व्यवस्था करना भी बड़ी चुनौती होती है। ऐसे समय में यह पहल मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए राहत का माध्यम बन सकती है।
“जरूरत के समय सहायता और संवेदना का भरोसेमंद प्रयास” के उद्देश्य से की जा रही इस पहल का लाभ विशेष रूप से CKD, डायलिसिस एवं सिकिलिंग रोग से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को मिल सकेगा।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
📞 84618-11000, 77730-86100



