Blog

बसना में 9 सितंबर को रक्त संबंधी विकार एवं रक्त कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अद्वय गुप्ता देंगे परामर्श

बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितंबर 2026 को रक्त संबंधी विकार एवं रक्त कैंसर से संबंधित विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में डॉ. अद्वय गुप्ता (MD Medicine, DM Clinical Hematologist, Bone Marrow Transplanter एवं CAR-T Expert) मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे। चिकित्सा परामर्श का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में खून की कमी, बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, WBC की कमी, सिकल सेल, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर जैसे AML और CML सहित विभिन्न रक्त संबंधी समस्याओं के मरीज परामर्श ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान आवश्यक जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह विशेष परामर्श सेवा अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन ने रक्त संबंधी बीमारी से परेशान मरीजों एवं उनके परिजनों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

संपर्क करें : 7770868473

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING