रुद्रेश्वरी क्रिकेट क्लब बैतारी का फूलझर प्रीमियर लीग का समापन

सरायपाली: मां रुद्रेश्वरी क्रिकेट क्लब बैतारी द्वारा आयोजित फूलझर प्रीमियर लीग का समापन 11/01/2025 को हुआ जिसमें मित्रा फिट क्लब के ऑनर किरण कुमार साहू के प्रतिनिधि के रूप में उनके भाई सेवक कुमार साहू उपस्थित थे साथ में दिनाकाशी एंड ब्रदर सरायपाली के ऑनर अंकुर मित्तल एवं उनकी बेटी विदिशा मित्तल भी शामिल हुई साथ में pcs अंपायर संघ के प्रमुख डेविड बारीक और फूलझर प्रीमियर लीग के सभी ऑनर भी उपस्थित रहे और आयोजक समिति से सुनील साहू,अमित शनिकर,नवीन साहू,नीरज प्रधान,आशीष शनिकर,सुजीत शनिकर,विकास बेहरा,राजा साहू,मानस सेठ,यशवत साहू एवं समस्त आयोजक समिति के सदस्य मौजूद थे । इस टूर्नामेंट का फाइनल NN किंग और समृद्धि राइजिंग स्टार के मध्य हुआ जिसमें NN किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 147/9 रन बनाए जिसके जवाब में समृद्धि राइजिंग स्टार ने केवल 112/8 रन ही बना पाए और इस तरह NN किंग ने इस टूर्नामनेट को 35 रनों से जीता। फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पोलेश मिश्रा जिन्होंने 15 रन और 3 विकेट लिए जो कि पिथोडा से है इसी तरह टूर्नामेंट में गौरीशंकर तिवारी मोस्ट वेल्यूबल खिलाड़ी चुने गए और इस टूर्नामेंट में पर्पल कैप केशव को मिला जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट प्राप्त किया और ऑरेंज कैप गौरी शंकर तिवारी को दिया गया जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए साथ सबसे ज्यादा छक्के मारने के लिए भी प्रवीण प्रधान को पुरस्कृत किया गया बेस्ट विकेट कीपर का भी पुरस्कार प्रवीण प्रधान को दिया गया । साथ ही सभी टीम ऑनर और अंपायर का सम्मान भी आयोजक समिति की द्वारा किया गया l आयोजक समिति के द्वारा मित्रा फिट क्लब के प्रतिनिधि सेवक साहू और अंकुर मित्तल जी का श्री फल और साल से सम्मान किया गया l Nn किंग के टीम ऑनर नूराधन प्रधान और कप्तान सोनू तिवारी जी थे जिन्होंने ये पहला किताब जीता और समृद्धि 11 के ऑनर सचिन शर्मा और कप्तान गौरीशंकर तिवारी थे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया समापन में आए अतिथियों के द्वारा बहुत ही सराहना किया गया साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि ये टूर्नामनेट हमारे एरिया के लिए एक गर्व है जिसमें हमारे खिलाड़ियों को आगे खेलने का मौका दिया जा रहा है साथ ही उन्होंने कहा इस तरह का प्रतियोगिता होना चाहिए जिस से एक दूसरे के व्यक्तित्व को हम समझ सके और आयोजन समिति से अपील की आगे भी इसी तरह टूर्नामेंट होता रहे इस टूर्नामनेट के प्रायोजक मित्रा फिट क्लब इंडिया थी जिसके संस्थापक किरण कुमार साहू थे जो इस मौके पर मौजूद नहीं थे उनका कोई आवश्यक कार्य आ गया था लेकिन उन्होंने ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी खिलाड़ी और आयोजक समिति को शुभकामनाएं प्रदान की और आगे आने वालो वर्षों में बैतारी में इस से अच्छे आयोजन की घोषणा की है।




