सरायपाली

रिमजी में विदाई कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र-सम्मान एवं न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली : शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा, वि.खं. सरायपाली में दिनांक 13 फरवरी 2025 को छात्रों के लिए शिक्षा सम्मान एवं कक्षा आठवीं के लिए विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2025 कु. सिम्मी प्रधान, पिता बलदेव प्रधान एवं गोपनीय चुनाव कर छात्रों द्वारा मिस्टर फेवरेट एवं मिस फेवरेट कक्षा आठवी की उपलब्धि पियूष प्रधान एवं मानसी भोई को प्राप्त हुई। प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव एवं साथी शिक्षक डोलामणि चौहान व कमल नारायण भोई द्वारा पूरे शिक्षा सत्र 2024-25 में पूर्ण-उपस्थित, स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन , शालीनता, प्रदत्त कार्य, प्रस्तुतीकरण, खेल, सुलेख, गायन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उत्कृष्ट कार्य पर प्राप्त सभी उपलब्धि पाकर सभी छात्रों में खुशी की लहर देखने को मिला। सभी मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र को कार्यक्रम में उपस्थित नवनिर्वाचित सरपंच महोदया उरकुली चौहान, साधराम पटेल, सच्चिदानंद भोई संकुल समन्वयक, महेंद्र भोई, मनोरंजन प्रधान, उत्तर कुमार प्रधान शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं राधाकांत प्रधान आदि के द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्रों के लिए नवनिर्वाचित सरपंच महोदया उरकुली चौहान ग्राम पंचायत रिमजी एवं सादराम पटेल द्वारा न्योता भोज के रूप में भरपेट खीर पूरी एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुक को खीर खिलाया गया। सादराम पटेल निवास ग्राम रिमजी का शाला के कार्यक्रम एवं विकास में हमेशा सहयोग प्राप्त होता है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING