कंप्युटर से रोजगार एव स्वरोजगार के अवसर अपार – डॉ संध्या भोई

सरायपाली : स्व राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के प्राचार्य ने कंप्युटर विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर कहीं! महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ संध्या भोई के निर्देशन में कंप्युटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष अंकित यदु के नेतृत्व में डी सी ए एवं पीजीडीशीए के विद्यार्थियों के लिए “tally accounting with GST” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे जीएसटी income टैक्स वकील, DS एसोसिएट के संस्थापक श्री सत्य प्रकाश पाणिग्राही ने विद्यार्थियों को tally एकाउंट सॉफ्टवेयर के बारे मे विस्तार से एक एक पहलू के बारे में विस्तार से बताया गया तथा विद्यार्थियों के मन मे जिज्ञासा प्रश्न के उत्तर भी दिया गया! जीएसटी एवं एकाउंटिंग में भविष्य में करिअर के अवसर पर बताया गया! Tally एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर से व्यापार में होने वाले लेन देन के बारे मे ऑफलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यम से एंट्री करना बताया गया, तथा इसके अनुप्रयोग के बारे मे भी विस्तार पूर्वक एंट्री करते हुये विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।




