बसनामहासमुंदसरायपाली

रणेश्वर रामचंडी मंदिर तक बनेगी साढे तीन करोड़ की नई सड़क

गढ़ फुलझर एक तीर्थ स्थल के रूप में हो रहा है विकसित

सरायपाली : श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर तक करीब 1.85 किलोमीटर तक की 355.66 लाख रूपये की लागत से पहुंच मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए 19.3.2026 को प्रथम बार निविदा आमंत्रित की गयी है। नई सड़क के बनने से जहां श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी वहीं पुरानी सड़क पर दबाव भी कम होगा । यह ज्ञातव्य हो कि रामचंडी मंदिर के बाद अब रणेश्वर मंदिर बनने से गढ़ फुलझर एक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। माँ रामचंडी मंदिर दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ो श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र एवं रामचंडी दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। जब कोई मुख्यमंत्री या अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधियों का आगमन होता है तो लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर तक पहुँचने के लिए वर्तमान में कांक्रीट की सिंगल सड़क बनी है। जिससे होकर श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी परेशानी होती है। जब भी वीआईपी मूवमेंट इस सड़क पर होती है तो आम श्रद्धालुओं को रोक दिया जाता है। ऐसे में एक और सड़क की आवश्यकता महशुस की जा रही थी। पिछली बार दिनांक 16.10.2024 को रामचंडी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुँचे थे तब समाज एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। माँ रामचंडी मंदिर के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मंगल भवन, पाथवे, पहुँच मार्ग आदि की घोषणा भी की गई थी। 20 लाख की लागत से मानसरोवर तालाब पर पाथवे व लाइट स्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं मंगल भवन (लागत 50 लाख रु.) का निर्माण कार्य चल रहा है। अब सड़क की स्वीकृति मिलने से समाज के लोगों में काफी हर्ष है। बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज रायपुर के कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक हरिचरण प्रधान, महामंत्री मथामणी बढ़ाई,उपाध्यक्ष गण प्रवीण भोई,मुरली प्रधान, चित्रसेन प्रधान, सचिव ललित कुमार साहू, रंकमणी प्रधान, मोहन लाल साहू, कोषाध्यक्ष विशांभर प्रधान,कार्यकारिणी सदस्य किशोर कुमार भोई, रश्मि साहू, मंदिर समिति अध्यक्ष चंद्रकांत भोई, मिडिया प्रभारी कमलेश साहू, सहित समस्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING