महासमुंदसरायपाली
Trending

संगम की पहल के बाद जागा नगर पालिका प्रशासन

महासमुंद/सरायपाली : अपने कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली सरायपाली की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था संगम सेवा समिति द्वारा राहगीरों एवं सरायपाली के विभिन्न सरकारी प्राइवेट संस्थानों के पास चलित प्याऊ का संचालन किया जा रहा जिससे दिन भर में 50-60 केन ठंडा पानी आमजनों को उपलब्ध कराया जाता है, इसके पूर्व सरायपाली की जनता को कही पर भी प्याऊ की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

उपरोक्त कार्य को देखते हुए पालिका प्रशासन कुम्भकरणीय नींद से जागा और प्याऊ की व्यवस्था की है इस विषय पर संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल से चर्चा करने पर उन्होंने इस विषय में हसते हुए चुटकी लेते हुए कहा कि ये लोग नहीं कर रहे तो हमको करना पड़ रहा और भी आगे बहुत से कार्य संगम सेवा समिति जन हित में करेगी ताकि कुर्सी पर जम कर बैठे अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी समझें और कार्य करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING