महासमुंदसरायपाली

चारभांठा स्कूल में विदाई समारोह सह नेवता भोज का आयोजन

महासमुंद/सरायपाली : शासकीय प्राथमिक /उच्च प्राथमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय चारभांठा, विकासखंड सरायपाली, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ में मोनिका साहू (व्याख्याता)के स्थानांतरण होने के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी खुशबू पटेल, ज्योति साहू, जागृति साहू, अमृत भोई के द्वारा स्वागत नृत्य एवं रीमा प्रधान के द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत की गई। मोनिका साहू को विद्यालय परिवार, विद्यार्थी एवं आगंतुकों द्वारा उपहार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कर भव्य विदाई दी गई। मोनिका साहू ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं कक्षा 1ली से 12 वीं तक के लगभग 350 विद्यार्थियों को आंशिक नेवता भोज कराया। अंत में मोनिका साहू द्वारा समस्त स्टाफ को भेंट स्वरूप गमछा एवं कलम प्रदान किया समारोह में नरेश कुमार परेश्वर प्राचार्य, शौकी लाल भोई सेवानिवृत्ति प्रभारी प्राचार्य,कमलेश कुमार सतपथी, वरिष्ठ व्याख्याता, वीरेंद्र प्रधान प्रधान पाठक , हेमकुमार पटेल प्रधान पाठक एवं स्टाफ चैतराम भोई,केशवचंद पटेल, देवानंद साहू, नित्यानंद पटेल,मोहनलाल नायक, कन्हैया पारेश्वर, उमाकांत भोई, प्रदीप नायक,गोकुल नंद, वीरेंद्र सोना, अखिल साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING